भारत और पाकिस्तान के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक हुई है। भारतीय समयानुसार देर रात एक बजे बंद कमरे में पाकिस्तान की मांग पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक शुरू हुई। पाकिस्तान अभी परिषद का अस्थायी सदस्य है जबकि भारत अभी इसका सदस्य नहीं है।