देश की राजनीति पर गहरा असर रखनेवाले तांत्रिक चंद्रास्वामी का निधन हो गया। मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद तांत्रिक चंद्रास्वामी ने अंतिम सांस ली। 1991 में प्रधानमंत्री बने पी वी नरसिम्हाराव के आध्यात्मिक गुरु के तौर पर चंद्रास्वामी की पहचान थी। इसके अलावा आरोप ये भी लगा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या में भी चंद्रास्वामी का हाथ था। राजीव गांधी हत्याकांड की जांच करने वाले जैन कमीशन ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया था।