Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश किया हैं। इस बजट में उन्होंने पहली बार नौकरी पाने वालों को बड़ा तोहफा दिया है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि संगठित क्षेत्र में पहली बार नौकरी की शुरुआत करने वालों को एक महीने का वेतन दिया जाएगा। यह वेतन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफ यानी डीबीटी के जरिए तीन किस्तों में जारी होगा।