Uddhav Thackeray Devendra Fadnavis Flight Video: उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) में मची टूट के बीच महाराष्ट्र की राजनीति में एक तस्वीर ने एक बार फिर से सियासी हलचल मचा दी है। दरअसल, राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे एक ही फ्लाइट में सफर करते नजर आए। दोनों नेताओं के बीच मुस्कुराहट और साथ बैठने की तस्वीरें सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में नए कयास शुरू हो गए हैं।