जम्मू कश्मीर के पुलवामा में रविवार सुबह सिक्योरिटी फोर्सेज और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकी मार गिराए। मुठभेड़ पुलवामा के तहाब एरिया में हुई। सभी आतंकी तबाह एरिया में एक घर में छुपे हुए थे। फिलहाल ऑपरेशन अभी जारी हैं। साथ ही सिक्योरिटी फोर्सेज ने पूरे इलाके का घेराव कर रखा है।