तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने दावा किया है कि भाजपा के दो सांसद टीएमसी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों सांसदों ने 21 जुलाई को शहीद दिवस समारोह के दौरान टीएमसी में शामिल होने की रुचि दिखाई है। हालांकि, कुणाल घोष ने दोनों का नाम उजागर नहीं किया है। वहीं, घोष के इस दावे को भाजपा ने हल्के में लिया है।