हिट एंड रन के नए कानून के खिलाफ बस और ट्रक ड्राइवरों के विरोध पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी प्रतिक्रियां देते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। ट्रक ड्राइवरों के विरोध पर प्रियंका गांधी ने 3 जनवरी को अपने ट्वीट में लिखा, "ड्राइवर्स हमारी अर्थव्यवस्था और प्रगति के पहिये हैं। वे बेहद कम पैसे पर, तरह-तरह की मुश्किलें झेलते हुए कठिन जीवनशैली के साथ काम करते हैं। कानून और सिस्टम को इनके प्रति मानवीय होना चाहिए।" प्रियंका गांधी ने अपने पोस्ट में आगे कहा, "हर जान कीमती है। हर एक की रक्षा सरकार का कर्त्तव्य है। कानून का उद्देश्य जनसामान्य के जीवन को आसान, सुरक्षित और न्याय देना है न कि लाखों लोगों को अत्याचार, वसूली, कैद व आर्थिक दिवालियेपन की ओर धकेलना। बिना राय-मशविरा, बिना विपक्ष को शामिल किए, एकतरफा तुगलकी कानून बनाने का काम बंद होना चाहिए।"