त्रिपुरा विधानसभा से लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। हुआ ये कि टीएमसी और कांग्रेस के विधायक वन मंत्री नरेश जमातिया के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। हंगामे के बीच तृणमूल कांग्रेस के विधायक राय बर्मन ने स्पीकर की मेज से मेस उठा लिया और सदन से बाहर भाग निकले, उन्हें पकड़ने के लिए कुछ विधायक भी भागते नजर आए। हालांकि उन्होंने लॉबी में सदन के कर्मचारियों को मेस सौंप दिया. इस हंगामे के बाद स्पीकर ने कार्यवाही स्थगित कर दी।