मैनपुरी में आगरा रोड के पास रखे एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से पूरे इलाके में अफरातफरी फैल गई। ट्रांसफार्मर में लगी आग इतनी तेज थी कि लगभग तीन-चार किमी दूर से ही धुआं दिखाई दे रहा था। वहीं दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग को काबू में कर लिया।