दीमापुर में नगालैंड जूलोजिकल पार्क के नए मेहमान रॉयल बंगाल टाइगर को देखने के लिए इन दिनों सैलानियों की भीड़ उमड़ी हुई है। हाल ही में आए बंगाल टाइगर के साथ हिमालय भालू और तेंदुआ भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जू में कई तरह के पक्षियों के अलावा सांबर, चीतल हिरण भी पर्यटकों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।