फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा में काले धन को सफेद करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Thu, 15 Dec 2016 02:57 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ गोवा

गोवा पुलिस ने काले धन को सफेद में बदलने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इनके पास से 24 लाख रुपये के नए नोट बरामद किए हैं। इसमें सभी 2000 के नए नोट हैं। पुलिस के मुताबिक ये गिरोह 40 प्रतिशत कमीशन पर कालेधन को सफेद में बदलने का धंधा करता है। पुलिस को ये कामयाबी खुफिया सूचना के आधार पर मिली। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को धर दबोचा। अब पुलिस पूछताछ इस गिरोह में शामिल बाकी लोगों की तलाश कर रही है। साथ ही इनकम टैक्स की टीम भी मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें