फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल जी की पुण्यतिथि पर ये वीडियो वायरल, पीएम मोदी ने ऐसे किया याद

Sun, 16 Aug 2026 10:27 AM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देश उन्हें श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है। दिल्ली के ‘सदैव अटल’ स्मृति स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, गृह मंत्री अमित शाह और कई वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने अटल जी के राष्ट्र सेवा, सुशासन और लोकतंत्र के प्रति योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें दूरदर्शी और महान राजनेता बताया। पोखरण परमाणु परीक्षण, कारगिल युद्ध, स्वर्णिम चतुर्भुज और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी पहलें उनके कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां रहीं। अटल जी की सरलता, प्रभावशाली वक्तृत्व और मूल्य आधारित राजनीति ने उन्हें भारतीय राजनीति में अलग पहचान दिलाई। उन्हें ‘अजातशत्रु’ के रूप में भी याद किया जाता है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें