केंद्र में मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह राजधानी नई दिल्ली में मीडिया से रूबरू हुए। यहां उन्होंने मीडिया को मोदी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 16,850 गावों में उज्जवला योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना,सौभाग्य योजना और मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण योजनाओं का लाभ पहुंचाने की पहल की गई। खुद सुनिए क्या बोले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह।