काग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोकसभा सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक के मामले को कांग्रेस ने जोर-शोर से उठाया है। बुधवार को ही पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल ने इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिख सुरक्षा चूक मामले की शिकायत की थी। राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक की शिकायत पर अब केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल का जवाब आया है। सीआरपीएफ ने कहा है कि राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर जो गाइडलाइंस जारी की गई हैं, उन्हें खुद राहुल गांधी की तरफ से तोड़ा गया है। राहुल गांधी को इन सुरक्षा उल्लंघनों की जानकारी समय-समय पर दी जाती रही हैं। CRPF ने कहा कि, वे खुद ही कर रहे नियमों का उल्लंघन। CRPF ने कहा कि राहुल गांधी 2020 से लेकर अब तक 113 बार सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर चुके हैं। उन्हें हर बार इस बारे में जानकारी भी दी गई।