फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के हंगामे को चुनाव आयोग ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Thu, 17 Nov 2022 12:20 PM IST
कुलभूषण राजदेव वीडियो डेस्क अमर उजाला.कॉम

गुजरात चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के सूरत (पूर्व) से उम्मीदवार कंचन जरीवाला द्वारा बुधवार को अपना नामांकन वापस लेने के बाद आप ने हंगामा शुरू कर दिया। इतना ही नही भाजपा पर आरोप लगाते हुए आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में आप समर्थकों ने दोपहर 12 बजे से चुनाव आयोग के मुख्य द्वार पर नारेबाजी और धरना शुरू कर दिया था। वहीं, अब चुनाव आयोग ने इसे सुनियोजित ड्रामा करार दिया है। ईसीआई के सूत्रों के मुताबिक, भारत के चुनाव आयोग में आप का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें