चार देशों की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वदेश रवाना हो गए हैं। अपने इस विदेश दौरे में वह जर्मनी, स्पेन, रूस और फ्रांस गए। इससे पहले फ्रांस में ज्वॉइंट मीटिंग के दौरान पीएम ने कहा आज आतंकवाद विश्व का सबसे बड़ा दुश्मन है। फ्रांस भी इस खतरे को समझता है। साथ ही पीएम ने क्लाइमेट चेंज को मानवता सबसे बड़ा दुश्मन बताया।