दुनियाभर के बाजारों में जोरदार गिरावट के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कनाडा से एल्युमीनियम और इस्पात के आयात पर प्रस्तावित शुल्क को दोगुना किया जाएगा। यह अब 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी किया जाएगा। ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा कि बुधवार से लागू होने वाले टैरिफ में वृद्धि ओंटारियो की प्रांतीय सरकार द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका को बेची जाने वाली बिजली की कीमतों में की गई वृद्धि का जवाब है।