तमिलनाडु में रुझानों ने सबसे ज्यादा चौंकाया है, सुपरस्टार विजय राजनीति में भी विजय होते दिख रहे है... विजय थलापति की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु चुनावों में शुरुआत से ही चर्चा में थी। अभी उनकी पार्टी 106 सीटों पर आगे चल रही है। इसी कड़ी में टीवीके प्रमुख विजय के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, क्योंकि शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणामों में टीवीके आगे चल रही है।