फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Floods: पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए स्वाति मालीवाल ने बढ़ाया मदद का हाथ, किया बड़ा एलान

Wed, 03 Sep 2025 09:42 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Punjab Floods: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अपनी 'शत्रुता' को भूलाकर पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की उस मांग को मान लिया, जिसमें उन्होंने पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए आर्थिक सहयोग की मांग की थी। स्वाति मालीवाल ने कहा कि, वह अपनी 1 महीने की सैलरी पंजाब में बाढ़ पीढ़ितों की मदद के लिए दान देंगी।

स्वाति मालीवाल ने बुधवार को अपने पोस्ट में लिखा, "देश में कहीं कोई संकट आए तो पंजाबी दिल खोलकर वहाँ सेवा करने पहुँचते हैं। आज पंजाब बाढ़ की चपेट में है, बहुत नुक़सान हुआ है। मैं अपनी एक महीने की सैलरी पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए डोनेट कर रही हूँ। ये बहुत छोटी पहल है लेकिन मुझे उम्मीद है और लोग इस पहल से जुड़ेंगे। वाहेगुरु जी सबकी मदद करें।"

बता दें कि, अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर कहा था कि, "देश पर आई किसी भी मुसीबत के सामने पंजाब हमेशा सीना तानकर खड़ा रहा है। आज पंजाब संकट में है। मेरी सभी देशवासियों से अपील है कि इस मुश्किल घड़ी में पंजाब के लोगों की हर संभव मदद करें। आम आदमी पार्टी के सभी सांसद व विधायक एक महीने की सैलरी पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में दे रहे हैं। आइये हम सब मिलकर पंजाब को इस भयानक त्रासदी से उबारें।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें