रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन 23वें दिन और भूख हड़ताल 13वें दिन भी जारी है। छात्र प्रदर्शनकारी प्रेम नायक ने सरकार पर गंभीरता न दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने अपनी तबीयत बिगड़ने और बुखार का भी जिक्र किया। वहीं CM आवास घेराव, जेल भरो आंदोलन और स्कूल-कॉलेज बंद कराने जैसे विकल्पों पर चर्चा की बात कही।