सड़कों पर स्पीड ब्रेकर का कॉन्सेप्ट इसलिए लाया गया था ताकि सड़क पर चल रही गाड़ियों के स्पीड पर लगाम लग सके और सड़क हादसों में कमी आए। लेकिन इसका असर उल्टा ही देखने को मिल रहा है। रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री के आकड़ों के मुताबिक स्पीड ब्रेकर की वजह से हर रोज भारत में 30 सड़क हादसे होते हैं जिसमें, तकरीबन नौ लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है।