कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सोनम वांगचुक पिछले 19 दिनों से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं, जिसका उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। पायलट ने वांगचुक से मानवीय आधार पर अपना अनशन समाप्त करने की अपील की, साथ ही कहा कि उनकी चिंता और छात्रों के मुद्दों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।
सचिन पायलट ने पेपर लीक और परीक्षा से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस का रुख दोहराते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनके साथ किसी भी तरह का अन्याय स्वीकार नहीं किया जा सकता। पायलट ने कहा कि यह केवल भावनात्मक मुद्दा नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य और देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता का सवाल है, जिस पर सरकार को जवाब देना होगा।