Sonam Wangchuk Hunger Strike: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी सोनम वांगचुक के अनशन का समर्थन करने का फैसला किया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं को याद दिलाया कि उनकी सास और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी वर्ष 1984 में लेह गई थीं। उनका मकसद सोनम वांगचुक के पिता सोनम वांग्याल को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग को लेकर चल रही उनकी भूख हड़ताल को समाप्त करने के लिए मनाना था।