फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Raghuwanshi के भाई गोविंद ने मांग ली शिलांग पुलिस से माफी | Meghalaya | Indore Couple

Wed, 18 Jun 2025 01:52 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

बहन सोनम के लापता होने के बाद सोनम के भाई गोविंद ने शिलांग पुलिस पर कई आरोप लगाए थे। अफसरों की काॅल रिकार्डिंग भी वायरल की, लेकिन जब पुलिस ने सोनम को ही हत्या के लिए जिम्मेदार माना तो भाई गोविंद को भी आरोप लगाने के लिए माफी मांगना पड़ी। बाकायदा गोविंद ने अफसरों को माफीनामे का ई मेल किया है। अब पुलिस भी दोनों के परिजनों से पूछताछ के लिए इंदौर आई है। गोविंद को भी शिलांग बुलाया गया है। अब गोविंद के माफी मांगने का खुलासा किया है। 

23 मई को शिलांग में राजा और सोनम रघुवंशी लापता हो गए थे तो इंदौर से दोनों के भाई विपिन और गोविंद शिलांग पहुंचे थे। जांच में देरी होने पर दोनों ने शिलांग पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप लगाया और स्थानीय लोगों द्वारा लूट और अपहरण करने की बात भी कही थी। दोनो शिलांग पुलिस पर अविश्वास वक्त करते हुए सीबीआई जांच की मांग भी कर रहे थे। राजा का शव 2 जून को मिलने के बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की।

राजा के शव को उसका भाई विपिन इंदौर लेकर आ गया, लेकिन सोनम के नहीं मिलने के कारण गोविंद शिलांग में ही रुका रहा। गोविंद तब लगातार मीडिया में आरोप लगाता रहा कि सोनम की खोज पुलिस सिर्फ खाई में कर रही है। जिन लोगों पर शंका है। उनसे वह पूछताछ नहीं कर रही है,जबकि शिलांग पुलिस ने राजा की हत्या में सोनम के शामिल होने का सुराग मिलने के बाद अलग दिशा में जांच शुरू कर दी थी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें