फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smriti Mandhana Palash Muchhal Marriage Call Off: स्मृति मंधाना के बाद पलाश मुछाल ने शादी टूटने पर क्या कहा?

Sun, 07 Dec 2025 04:59 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Smriti Mandhana Palash Muchhal Marriage Call Off: संगीतकार और निर्देशक पलाश मुच्छाल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी को लेकर पिछले कई दिनों से अलग-अलग खबरें सामने आ रही थीं। 23 नवंबर को दोनों की शादी होनी थी, लेकिन फिलहाल स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने की बात कहकर शादी टाली गई थी। उसके बाद इस मामले में तरह-तरह की खबरें सामने आई थीं। वहीं, अब स्मृति मंधाना ने पलाश मुछाल के साथ शादी टलने के बाद चुप्पी तोड़ी है।

स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा बयान जारी किया और इस बात की जानकारी दी कि पलाश मुछाल के साथ उनकी शादी रद्द हो गई है। स्मृति मंधाना के बाद अब पलाश मुच्छाल ने भी बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का तय किया है और अपने रिश्ते से पीछे हट रहे हैं।

मंधाना ने सबसे पहले रविवार दोपहर एक बजकर आठ मिनट पर इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई और पोस्ट किया कि उनकी शादी रद्द कर दी गई है। इसके ठीक चार मिनट बाद यानी एक बजकर 11 मिनट पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और बताया कि मंधाना के साथ उनकी शादी टूट गई है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें