महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक किसान के छह साल के बेटे की जिंदगी खतरे में थी। इस किसान के बेटे संकेत को दिल से जुड़ी बेहद ही गंभीर बीमारी थी। संकेत का दिल बाईं ओर न होकर दाईं ओर था साथ ही, दिल में एक बड़ा छेद भी था। बीमारी की वजह से संकेत का शरीर नीला पड़ने लगा था पर अब, संकेत बिलकुल अच्छा है, उसकी जान बच गई है और अब वो जल्द ही अपने घर लौट सकेगा।