कानपुर में चल रहे नेशनल हैंडलूम एक्सपो में गुरुवार को तेज आंधी और बारिश ने कहर ढा दिया। बृजेंद्र स्वरूप पार्क में चल रहे इस एक्सपो में लगातार हो रही बारिश से हर तरफ पानी भर गया। वहीं हवा के तेज बहाव से कई स्टॉल्स के उपर लगी टीन की छत तक उड़ गई, जिससे वहां रखा लाखों का सामान बर्बाद हो गया । इस पूरे मामले में सभी स्टॉल संचालकों में काफी गुस्सा है। उनका आरोप है कि अफसरों ने उनसे स्टॉल लगाने के लिए पूरे पैसे लिए लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर कुछ भी नहीं दिया।