फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubhanshu Shukla Return: अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला की आई ये तस्वीर आपने देखी?

Mon, 14 Jul 2025 06:08 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) गए भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने कहा कि आज का भारत सारे जहां से अच्छा दिखता है. रविवार को अंतरिक्ष स्टेशन पर आयोजित फेयरवेल में शुभांशु शुक्ला ने ये बातें बताईं। शुभांशु शुक्ला ने अपने फेयरवेल में हिंदी में दिए संदेश में कहा, कमाल की यात्रा रही है यह मेरी. अब मेरी यह यात्रा खत्म होने वाली है. लेकिन आपकी और मेरी यात्रा बहुत लंबी है. हमारी स्पेस मिशन की जो यात्रा है वो बहुत लंबी है और बहुत कठिन भी है. लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अगर हम निश्चय कर ले ये संभव है.    शुभांशु शुक्ला ने आगे कहा कि 41 साल पहले कोई भारतीय अतंरिक्ष में गए थे और उन्होंने हमें बताया था ऊपर से भारत कैसा लगता है. कहीं न कहीं हम सभी यह जानना चाहते हैं कि स्पेस से आज भारत कैसा दिखता है. मैं आपको बताता हूं. आज का भारत स्पेस से महत्वकांक्षी दिखता है, आज का भारत निडर दिखता है. आज का भारत कॉन्फिडेंट दिखता है. आज का भारत गर्व से पूर्ण दिखता है. और इन्हीं सब कारणों की वजह से मैं आपसे कहता हूं कि आज का भारत सारे जहां से अच्छा दिखता है. जल्द ही धरती पर मुलाकात करते हैं.          

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें