फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर में नहीं खुली दुकानें, तनाव बरकरार

Fri, 07 Apr 2017 07:43 AM IST
अनूप अवस्थी, अमर उजाला टीवी/ कानपुर देहात

अकबरपुर कस्बे के कालीगंज स्थित मंदिर से जवारे निकालने के दौरान दो समुदायों में हुए पथराव व मारपीट मामले में बुधवार देर रात कोतवाली पुलिस ने 65 नामजद व 120 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के विरोध में गुरुवार को अकबरपुर कस्बे और आसपास के इलाकों में दुकानदारों ने दुकानें नहीं खोली। इस घटना से क्षेत्र में तनाव बरकरार है।  दरअसल नवरात्र के अंतिम दिन कालीगंज के मंदिर से जवारे की विसर्जन यात्रा निकलना था। लेकिन एक समुदाय के एतराज करने पर विवाद का रूप ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से चले पत्थर और डंडे से पुलिस कर्मियों व अन्य लोग घायल भी हुए।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें