फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpal Yadav on Azam Khan Bail: आजम खान के BSP में जाने की अटकलों पर क्या बोले शिवपाल यादव?

Tue, 23 Sep 2025 03:56 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Shivpal Yadav on Azam Khan Bail: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान 23 महीने बाद सीतापुर जेल से 23 सितंबर को रिहा हो गए। आजम खान की रिहाई के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट में कयास लगाए जा रहे हैं कि वो समाजवादी पार्टी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम सकते हैं। इन अटकलों पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है।

आजम खान के बसपा में जाने की खबरों पर शिवपाल यादव ने कहा कि यह सब झूठी बातें है। आजम खान समाजवादी हैं और समाजवादी पार्टी में ही रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, "सरकार ने आजम खान को गलत केस में फंसाया है लेकिन कोर्ट ने उन्हें राहत दी है। इसके लिए हम कोर्ट का स्वागत करते हैं... उन पर सैकड़ों केस लगाए गए हैं। समाजवादी पार्टी उनकी पूरी मदद कर रही है।"

वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "सपा नेता आजम खान जेल से रिहा हो गए हैं। मैं इसके लिए न्यायालय का आभार व्यक्त करता हूं। हम समाजवादियों को विश्वास था कि न्यायालय न्याय करेगा। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में भाजपा द्वारा कोई भी झूठा मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा और कोई अन्याय नहीं होगा। यह समाजवादियों के लिए खुशी की बात है कि वह रिहा हो गए हैं।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें