गुरुवार को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए चल रहा प्रचार थम गया है, लेकिन प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी ऐसा कुछ बोल गए जिसके बाद विवादों में हैं। इतिहास से छेड़छाड़ को लेकर पीएम जहां मीडिया और इतिहासकारों के निशाने पर हैं, वहीं बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी पीएम पर निशाना साधा है।