फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad Pawar News: 'मैं खुद 85 का हूं', 75 साल की उम्र वाले सवाल पर शरद पवार का बड़ा बयान

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 18 Sep 2025 06:55 PM IST

Sharad Pawar News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक शरद पवार ने राजनीति में उम्र को लेकर चल रही चर्चाओं पर एक बड़ा बयान दिया है। शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि वे 85 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और इसलिए उनके पास यह नैतिक अधिकार नहीं है कि वे यह तय करें कि 75 साल से अधिक उम्र के नेताओं को सार्वजनिक जीवन से पीछे हटना चाहिए या नहीं।

बता दें कि, शरद पवार ने यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल ही में 75 वर्ष के होने के बाद उठे राजनीतिक विमर्श के बीच दिया। पत्रकारों ने जब पवार से सवाल पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75 वर्ष की उम्र पूरी करने के बाद सार्वजनिक जीवन से पीछे हट जाना चाहिए, जैसे कभी भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी ने किया था, तब उन्होंने साफ कहा कि भाजपा में अब लोग कहते हैं कि उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि 75 से ज्यादा उम्र वाले नेताओं को पीछे हटना चाहिए। मैं खुद 85 का हूं, तो मेरे पास कोई नैतिक अधिकार नहीं कि इस पर टिप्पणी करूं।

शरद पवार ने अपनी उम्र का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने खुद 85 साल की उम्र में भी काम करना नहीं छोड़ा है। उनका कहना था कि जब वे खुद इस उम्र में सक्रिय हैं तो दूसरों को लेकर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। पवार का यह बयान सीधे तौर पर उस चर्चा से जुड़ा है जिसमें यह सवाल उठ रहा है कि क्या प्रधानमंत्री मोदी भी भाजपा की पुरानी परंपरा के हिसाब से 75 की उम्र के बाद सक्रिय राजनीति छोड़ेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें