बेंगलुरु में वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने गौरी लंकेश के घर में घुसकर उन पर हमला किया।उनके सिर पर तीन गोलियां दागी गईं और जिससे तत्काल मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।