फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल

Fri, 05 Dec 2025 06:02 AM IST
आदर्श अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम

उत्तर भारत में पड़ रही ठंड ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। प्रदेश में इस सीजन की सबसे ठंडी रात कानपुर की रही, जहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से लुढ़ककर 5.7 डिग्री पर पहुंच गया। सीएसए मौसम विभाग के अनुसार, 22 साल बाद पहली बार 4 दिसंबर को पारा इतना नीचे आया है। इसके पहले 2003 में इसी तारीख को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसमी गतिविधियों में तेज बदलाव शुरू हो गए हैं और आने वाले दिनों में पारा और नीचे गिर सकता है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी हवाओं की निरंतरता, उत्तर ध्रुवीय हवाओं की सक्रियता और जेट स्ट्रीम के निचले स्तर तक आने से ठंड में और बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान में भी 1.8 डिग्री की गिरावट देखी गई। दिनभर धूप हल्की रही और वातावरण में धुंध छाई रही। डॉ. पांडेय का कहना है कि अगले सप्ताह प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड पड़ने के पूरे आसार हैं, क्योंकि एक साथ कई मौसमी कारक सक्रिय हैं।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि प्रशांत महासागर में ला-नीना सक्रिय हो गया है, जिससे समुद्री सतह का तापमान कम हो जाता है और ठंडी हवाओं की रफ्तार बढ़ जाती है। इसका सीधा असर उत्तर भारत के मौसम पर दिखाई दे रहा है। लगातार उत्तर ध्रुवीय हवाओं की एंट्री और जेट स्ट्रीम के नीचे जाने से ठंडी लहरों का प्रकोप बढ़ेगा और न्यूनतम तापमान और गिरेगा।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा और कांगड़ा के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर गंगा के मैदानी इलाकों में भी दिखेगा। बंगाल की खाड़ी में दित्वाह तूफान के चलते हवाओं में नमी बढ़ी है, जिससे ठंडक और बढ़ रही है।

भाखड़ा डैम क्षेत्र में शुक्रवार और शनिवार के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वीरवार को कई स्थानों पर हल्के बादल और धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई।

प्रदेश में शीतलहर का असर लगातार बढ़ रहा है। 16 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, जबकि चार स्थानों पर पारा माइनस में पहुंच गया। एक जगह शून्य डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 5 और 7 दिसंबर को मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है, जबकि 8 से 10 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी के संकेत हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें