बंगलुरु की जेल में बंद AIADMK प्रमुख शशिकला को जेल में मिल रहे वीवीआईपी ट्रीटमेंट का हाल ही में खुलासा हुआ था. अब शशिकला का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें शशिकला जेल के बाहर से अंदर आती हुई दिख रही हैं. वीडियो में दिख रहा है कि शशिकला जेल के मेन गेट से बाहर जा रही हैं. शशिकला के अलावा वीडियो में उनकी साथी इलावर्सी भी दिख रही हैं.