फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC Hearing on Stray Dogs: शिमला में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए निकाला ये रास्ता, विरोध जारी।

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sun, 17 Aug 2025 04:22 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी बैठक के बाद यूरोपीय नेताओं से फोन पर बात की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बातचीत में ट्रंप ने यूरोपीय नेताओं से कहा कि वे 22 अगस्त तक पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ एक त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन आयोजित करना चाहते हैं। पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी बात की। इस बातचीत में दोनों नेताओं के बीच सोमवार को वॉशिंगटन में मुलाकात करने पर सहमति बनी।जेलेंस्की 18 अगस्त को वॉशिंगटन में ट्रंप से मुलाकात करेंगे. ट्रंप ने व्हाइट हाउस की मीटिंग में यूरोपीय देशों के नेताओं को भी इनवाइट किया है. ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि अगर ये मीटिंग सफल रहती है तो अगली मीटिंग पुतिन के साथ होगी. जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का कहना है कि ट्राइलैटरल मीट सोमवार को होने वाली ट्रंप-जेलेंस्की मुलाकात के बाद होगी. हालांकि रूस की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.रूसी समाचार एजेंसी तास ने अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के हवाले से बताया कि पुतिन के साथ अपनी बैठक के बाद, ट्रंप ने यूरोपीय नेताओं के साथ बातचीत में एक शांति समझौते का प्रस्ताव रखा, जिसके तहत यूक्रेन, रूस को डोनबास क्षेत्र सौंप देगा। वहीं बदले में यूक्रेन और यूरोप दोनों को सुरक्षा गारंटी की पेशकश की जाएगी।

15 अगस्त को अमेरिका के अलास्का में डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक हुई। दोनों नेताओं की बैठक करीब तीन घंटे चली। बैठक के बाद मीडिया बातचीत में ट्रंप ने शिखर वार्ता को बहुत ही उपयोगी बताया था। अलास्का से वॉशिंगटन लौटने के बाद ट्रंप ने फोन पर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ लंबी बातचीत की थी। सोमवार को ट्रंप और जेलेंस्की की व्हाइट हाउस में मुलाकात होगी। अगर ट्रंप और जेलेंस्की की मुलाकात में सबकुछ सही रहा तो 22 अगस्त को ही ट्रंप, जेलेंस्की और पुतिन के बीच संयुक्त बैठक हो सकती है। समझौते के लिए 2 तरह की पेशकश
रूसी समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन के साथ बैठक के बाद ट्रंप ने यूरोपीय नेताओं के साथ फोन पर बातचीत में एक शांति समझौते पर बातचीत का प्रस्ताव रखा. इसके तहत यूक्रेन रूस को डोनबास प्रांत के बाकी हिस्से सौंप देगा. इसमें वे इलाके भी शामिल हैं, जहां रूसी सेना नहीं पहुंची है. बदले में दो तरह की पेशकश की जाएगी. पहली- यूक्रेन के बाकी हिस्सों में युद्ध विराम. दूसरी- यूक्रेन और यूरोप दोनों के लिए सुरक्षा गारंटी.पुतिन और ट्रंप 15 अगस्त को अलास्का के एलमेनडॉर्फ-रिचर्डसन मिलिट्री बेस पर मिले थे.

दोनों ने करीब 3 घंटे बात की. मीटिंग रूम में जाने से पहले दोनों ने लिमोजीन में आमने-सामने की बातचीत की. इसके बाद दोनों पक्षों के तीन-तीन लोगों ने ग्रुप डिस्कशन किया. रूसी प्रतिनिधिमंडल में क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव शामिल थे, जबकि अमेरिकी पक्ष का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने किया. मीटिंग के बाद पुतिन ने कहा कि बातचीत का फोकस यूक्रेन संघर्ष के समाधान पर था. वहीं ट्रंप ने पुतिन के साथ बातचीत को सकारात्मक बताया. बाद में ट्रंप ने जेलेंस्की, यूरोपीय संघ के नेताओं, नाटो महासचिव मार्क रूट और यूरोपीयन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से भी बात की. अलास्का समिट और फोन कॉल के बाद ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन और रूस को एक अंतिम शांति समझौते पर सहमत होना चाहिए.

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें