सऊदी अरब में एक भीषण सड़क हादसे में 40 से ज्यादा भारतीयों की मौत हो गई है। ये हादसा उस समय हुआ, जब उमराह के लिए गए लोगों को लेकर जा रही बस एक तेल के टैंकर से टकरा गई। सऊदी अरब के मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा मदीना के नजदीक हुआ और माना जा रहा है कि हादसे में मरने वाले भारतीय उमराह यात्री हैं, जिनमें से कई हैदराबाद के और तेलंगाना के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि ये हादसा अहले सुबह हुआ जब बस में बैठे यात्री गहरी नींद में सो रहे थे।