बीजेपी केंद्रीय संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति दोनों में से भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्र के दो शीर्ष मंत्रियों में शुमार नितिन गडकरी का नाम शामिल नहीं था। नितिन गडकरी के साथ-साथ के सबसे पुराने और सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले शिवराज सिंह चौहान का भी पत्ता काट दिया गया था। इसको लेकर जितनी चर्चा दिल्ली के लुटियन जोन में चल रही है, उससे कहीं ज्यादा नागपुर में भी है।