फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा के चलते बदल गए संबित पात्रा के सुर!

Thu, 10 Nov 2022 03:33 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पांच महीने की भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। वह कन्याकुमारी से निकले और उनके पीछे एक जन सैलाब चल रहा है, लेकिन उनके हर पहलू, प्रयास और कदम पर बीजेपी की बारीक निगाह टिकी हुई है। बीजेपी राहुल की पदयात्रा को लेकर कांग्रेस पर लगातार हमलावर हैं। वहीं, कांग्रेस के नेताओं का कहना हैं कि बीजेपी को कुछ नहीं मिल रहा है, तो वह दिन-रात कमियां खोजकर राहुल गांधी की छवि खराब करने में लगी है। लेकिन कामयाब नहीं होगी, क्योंकि बीजेपी बेनकाब हो चुकी है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तीखा हमला बोला है। लेकिन, एक समय ऐसा था जब संबित पात्रा भारत जोड़ो यात्रा को बहुत हल्के में लेते हुए बहुत हल्के बयान दे रहे थे। लेकिन अब वह मुद्दों की बात कर रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कहीं ना कहीं बीजेपी के नेताओं को भी आलाकमान से निर्देश मिल रहे हैं कि वह बेवजह के बयान ना दें, जिससे कांग्रेस पर हमला करने के बजाए उन्हें ही आलोचनाओं का सामना ना करना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें