यूपी के संभल जिले में मस्जिद सर्वे को लेकर हुई हिंसा को भले ही महीनों बीत चुके हो. लेकिन हिंसा की आग से निकला धुआं अब भी ठंडा नहीं हुआ है इस हिंसा में कई लोगों ने दम तोड़ दिया है, जिसके बाद से सियासी बवाल भी खड़ा हो गया था और यही वजह है सूबे की योगी सरकार किसी भी हाल में आरोपियों को बख्शने की मूड में नहीं है. यानी की सरकार एक्शन में है संभल हिंसा को लेकर कई मुकदमे थाने में दर्ज हैं..