फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी पर भड़की समाजवादी पार्टी सांसद जया बच्चन 

Tue, 22 Mar 2022 10:52 PM IST
कुलभूषण राजदेव वीडियो डेस्क/अमर उजाला.कॉम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार महीने के बाद बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल और डीजल अब 80 पैसे प्रति लीटर महंगे हो गए हैं. दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.21 रुपये और डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर होगी. वहीं, दामों के बढ़ने पर समाजवादी पार्टी सांसद जया बच्चन ने प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि, 'अखिलेश तो पहले ही कह रहे थे कि सतर्क रहो.'जया बच्चन ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि, 'ये सरकार इसी तरह करती है. अखिलेश यादव ने अपने कैंपेन में बार-बार कहा था कि आप लोग सतर्क हो जाएं दाम चुनाव के बाद बढ़ने वाले हैं.' उन्होंने बीजेपी पर कड़ा वार करते हुए कहा, "इन्हें वोट कर के पता नहीं कौन जिताकर लाया, जनता तो नहीं लाई होगी"  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें