कानपुर में संत महंत समाज ने अनोखे तरीके से चाइनीज सामनों के खिलाफ अपना विरोध जताया। शंख और घंटा बजाकर महंतों ने चीन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। ‘विदेशी छोड़ो देसी अपनाओ’ के बैनर तले महंतों ने मुफ्त में मिट्टी के दीए भी बांटे। विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए संतों ने दिवाली के मौके पर लोगों से ‘मेड इन चाइना’ का विरोध और देसी सामान खरीदने की अपील की।