फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन पायलट ने भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी के साथ सीक्रेट मीटिंग कर दिया बड़ा संदेश

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 12 Jan 2023 05:22 PM IST

राजस्थान की सियासत में फिर होगी सियासी हलचल तेज? पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट की गुफ्तगू। क्या पायलट ने यात्रा में राहुल के साथ चलकर दिया सियासी संदेश? कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट बुधवार को पंजाब के फतेहगढ़ साहब पहुंचे थे। सचिन पायलट ने राहुल के साथ कदम से कदम मिलाकर काफी देर सियासी हालातों पर गुफ्तगू की है, जिससे राजस्थान में एक बार फिर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कहा जा रहा है कि, पायलट ने राजस्थान के राजनीतिक हालात के बारे में राहुल गांधी से काफी देर गुप्तगू की। राजस्थान की यात्रा के बाद यह पहली दफा है, जब सचिन पायलट फिर राहुल गांधी के संग दिखे। बता दें कि, पायलट की यह मुलाकात राहुल गांधी से ऐसे वक्त हुई है, जब इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान में दौरा बन रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें