फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar School Roof Collapses: झालावाड़ स्कूल हादसे पर भड़के सचिन पायलट, बताया कौन है बच्चों की मौत का दोषी?

Sat, 26 Jul 2025 08:16 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Jhalawar School Roof Collapses: राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार को हुए स्कूल हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। सरकारी स्कूल की छत गिरने से 7 मासूम बच्चों की जान चली गई और 27 से अधिक घायल हुए। यह हादसा सिर्फ एक निर्माण खामी नहीं था, बल्कि व्यवस्थागत लापरवाही की भयावह मिसाल है। वहीं, इस घटना पर अब राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।

सचिन पायलट ने इसे सरकार की लापरवाही करार देते हुए इसे आपराधिक बताया और मामले की गहन जांच की मांग की है। सचिन पायलट ने कहा कि इस हादसे में 7 बच्चों की मौत हो गई। यह बेहद दर्दनाक है। यह घटना पूरी तरह से सरकार की लापरवाही का नतीजा है। मेरी नजर में यह आपराधिक लापरवाही है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता वसुंधरा राजे भी इस हादसे पर बड़ा बयान दिया है। पत्रकारों से बात करते हुए वसुंधरा राजे ने कहा, "7 स्कूली बच्चों की मौत हो गई। लगभग 27 बच्चे घायल हैं। मुझे लगता है कि राज्य के शिक्षा विभाग को सभी स्कूलों का सर्वेक्षण करवाना चाहिए। जहाँ भी स्कूल जर्जर हालत में हैं, वहाँ बच्चों को सुरक्षित स्कूलों में स्थानांतरित किया जाना चाहिए ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।

बता दें कि, झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से भयावह हादसा हो गया था। इस हादसे में 7 मासूम बच्चों की मौत हो गई थी और कई घायल भी हो गए थे। गंभीर रूप से घायल बच्चों को झालावाड़ के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार स्कूल में हादसा उस वक्त हुआ जब प्रार्थना चल रही थी। हादसे के समय स्कूल के शिक्षक भवन के बाहर थे। जबकि छात्र स्कूल भवन के अंदर प्रार्थना कर रहे थे।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें