फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा पर क्या बोले सचिन पायलट और अशोक गहलोत?

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 28 Dec 2023 09:46 AM IST

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा शुरू करने जा रहा है। यह यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। कांग्रेस सांसद की यह यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों से गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी बस से और पैदल 6,200 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करेंगे। यह मणिपुर से शुरू होकर नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में समाप्त होगी। राहुल गांधी की होने वाली इस यात्रा पर कांग्रेस और बीजेपी के नेता जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस बीच, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें