आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दिल्ली में संघ के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की तारीफ कर सबको चौंका दिया। कांग्रेस की तारीफ करते हुए भागवत ने कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई थी और भारत को अनेक महापुरुष दिए। उन्होंने इसके साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस के योगदान की भी सराहना की।