मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी 26 जनवरी 2023 को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। अपनी यात्रा के दौरान वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान कई अहम मुद्दों पर समझौते भी होंगे। मिस्र के राष्ट्रपति के भारत पहुंचने पर पीएम मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया है।