फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच राहत की खबर, राजस्थान में 9 संक्रमित मरीज हुए ठीक

Fri, 10 Dec 2021 01:21 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

देश में बढ़ती कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन को एक बड़ा खतरा माना जा रहा है लेकिन इस बीच एक अच्छी और राहत की खबर आई है दरअसल राजस्थान में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित ठीक हो गये हैं। राजस्थान में 9 लोग संक्रमित मिले थे जो अब स्वस्थ हो चुके हैं और उनकी अस्पताल से छुट्टी भी हो गई है।
 राज्य के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने इस संबंध में जानकारी दी है स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है की अस्पताल से छुट्टी मिलने के पहले इन लोगों का दोबारा परीक्षण किया गया और इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
देश के लिए ओमिक्रॉन के कहर के बीच इस तरह की खबरें निश्चित ही  राहत देगी। इसके अलावा महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रहने वाले कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित एक मरीज भी ठीक हुआ है और उसकी रिपोर्ट नेगेटिव हो चुकी है।
 देशभर में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं और उसका ओमिक्रॉन स्वरूप देश के तमाम इलाकों को डरा रहा है। ऐसे में राजस्थान से यह खबर आना निश्चित तौर पर राहत देता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें