फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramadan 2025: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को दी मोहलत

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sun, 02 Mar 2025 03:35 PM IST

शुक्रवार, 28 फरवरी की रात सऊदी अरब में रमजान का चांद नजर आया, जिसके बाद वहां 1 मार्च को पहला रोजा रखा गया। आमतौर पर सऊदी अरब में चांद दिखने के एक दिन बाद भारत में रोजा शुरू होता है। इसी क्रम में भारत में 1 मार्च को चांद नजर आया और 2 मार्च से रमजान के रोजे शुरू हो गए हैं। आपको बता दें कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की सरकार ने शिक्षकों और अनुबंध या आउटसोर्सिंग के आधार पर नियुक्त किए गए मुस्लिम कर्मचारियों को 2 मार्च से 30 मार्च तक रमजान के दौरान अपने कार्यालयों या स्कूलों से एक घंटा पहले निकलने की अनुमति दी। तेलंगाना ने मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों को रमजान के दौरान शाम 4 बजे काम छोड़ने की अनुमति दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें