Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर इस बार चर्चा में है। चर्चा की वजह है कथित तौर पर मंदिर परिसर के दानपात्रों से 'गबन' के आरोप। आरोप है कि राम मंदिर के दान की राशि में गबन का यह सिलसिला करीब सवा साल तक बेरोकटोक चल रहा था। दान की रकम पार करने वाले संदिग्ध नियमित रूप से दानपात्रों से इकट्ठा रकम इधर से उधर कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की तरफ से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) राम मंदिर के इस कथित गबन की जांच करने पहुंचा है और 15 और 16 जून को कई बड़े चेहरों से पूछताछ की गई। अमर उजाला डिजिटल के संपादक जयदीप कर्णिक से 'बात को समझो' में समझिए कि आखिर क्या है ये पूरा मामला?